• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरस्वती पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, यातायात डीएसपी राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण, नागरिक एकता मंच के सदस्यगण व पूजा समिति से जुड़े लोग शामिल थे।

बैठक में एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा-जमुनी तहजीब वाला जिला माना जाता है। हम लोग सभी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य जगहों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी बड़े पैमाने पर सरस्वती पूजा होती है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि पूजा की जानकारी थाना को अवश्य दें। जो भी पूजा समिति बड़ा पंडाल या आयोजन कर रही हैं, वे सूचना अवश्य दें, जिससे सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सभ्य तरीके से पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करें। किसी भी त्योहार को सम्पन्न कराने में सभी की अपनी भागीदारी होती है।

बैठक में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा भी समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसके त्वरित निदान का निर्देश दिया गया। बैठक में जेडीयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी, इमाम अली उर्फ चिंटू, पार्षद मनीष जालान, संजय पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *