• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खेत में सिंचाई के दौरान युवक को सर्प ने डसा, सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र ग्वालपोखर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत में सिंचाई (पानी पटाने) के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। पीड़ित की पहचान ग्वालपोखर निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शकील अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।

परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, सांप का जहर शरीर में फैलने के कारण युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई।

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा और एंटी-वेनम के विशेषज्ञ ऑब्जर्वेशन के लिए हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से शकील के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *