• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पानीटंकी का अपर महानिदेशक ने किया निरीक्षण।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी, आईपीएस ने मंगलवार को 41वीं वाहिनी के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी का दौरा किया। इस दौरान 41वीं वाहिनी के कमांडेंट योगेश सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पानीटंकी कंपनी के सहायक कमांडेंट दुर्गेश पांडे ने सैंड मॉडल के माध्यम से वाहिनी के कार्यक्षेत्र और सीमा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

अपर महानिदेशक ने सीमा चौकी में संचालित प्रचालनात्मक गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यक्षेत्र में हाल ही में हासिल की गई प्रचालनात्मक उपलब्धियों की जानकारी दी गई, जिसकी अपर महानिदेशक ने प्रशंसा की। इसके बाद पानीटंकी पुराने ब्रिज और न्यू मेची ब्रिज पर तैनात महिला एवं पुरुष बलकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की तथा आगे भी ऐसी ही कर्तव्यपरायणता बनाए रखने की हौसला अफजाई की।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में उन्होंने एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों और वहां तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जवान बैरक, महिला बैरक और सीमा चौकी परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और जवानों के कल्याण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी वंदन सक्सेना, सेक्टर के डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा, कमांडेंट योगेश सिंह समेत अन्य एसएसबी अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *