• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने चौदह हजार रुपय के जाली नोट के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी: चौदह हजार जाली भारतीय मुद्रा के साथ एक महिला को खोरीबाड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए महिला का नाम मीना खातून (35वर्ष) है। वह फांसीदेवा थाना क्षेत्र के चटहाट की रहने वाली है। खोरीबाड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एक महिला खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत बतासी में एक सब्जी दुकान पर पांच सौ रुपये के एक जाली नोट के साथ हरी मिर्ची खरीदने आई थी। सब्जी विक्रेता को शक होने पर उसने दूसरे विक्रेता को नोट दिखाया।
सब्जी विक्रेता के मदद से उक्त महिला को पकड़कर इसकी सूचना खोरीबाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को अपने हिरासत में ले लिया। तलाशी के क्रम में उक्त महिला के पास से पांच सौ रुपये के 12 जाली नोट व दो हजार रुपये के 4 जाली नोट बरामद हुआ। उक्त महिला के पास से कुल चौदह हजार जाली नोट बरामद की गयी। खोरीबाड़ी पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि थाना में मामला दर्ज करने के बाद उक्त महिला को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है। उसके पास जाली नोट कहां से आया था पुलिस द्वारा इसकी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *