• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में द्वितीय सोपान शिविर का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज भारत स्काउट गाइड कार्यालय मातृ मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय सोपान शिविर का जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी ली तथा उनके द्वारा लगाए गए टेंट, प्राथमिक सहायता, आग से बचाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों के भीतर अनुशासन, आत्मरक्षा और देशप्रेम की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होना चाहिए, ताकि सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

शिविर प्रधान सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को ट्रिपल एच, आग से बचाव, आपदा काल में राहत कार्य, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाना, मोर्स विधि आदि की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से शिविर प्रधान सुशील कुमार गुप्ता, शिविर सहयोगी देवाशीष चटर्जी, टुनटुन पासवान, प्रदीप कुमार साह, अब्दुस समद, मो. जमालुद्दीन, गाइडर तृप्ति चटर्जी, सीनियर गाइड सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी तथा अन्य कर्मी एवं प्रशिक्षण में मौजूद स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *