• Thu. Mar 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल से उत्तर प्रदेश तस्करी से पहले सेब जब्त, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से उत्तर प्रदेश तस्करी की जा रही सेब की खेप जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम शैलेंद्र गोंड और हेमचंद हैं। शैलेंद्र गोंड उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी हैं, जबकि हेमचंद उत्तर प्रदेश के माझागांव के निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात पानीघाटा मोड़ इलाके में गश्त के दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सेब लदा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। बाद में पुलिस ने पिकअप वैन से कुल 70 कार्टन सेब बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सेब नेपाल के इटहरी से मिरिक के पशुपति मार्ग होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया जा रहा था। शुक्रवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *