राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को किशनगंज नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, संतरी पोस्ट, हाजत और साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण में संतरी पोस्ट और थाना परिसर की स्वच्छता संतोषजनक पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को थाना व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था। पुलिस अधीक्षक ने थाना में मौजूद कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और तत्परता से करने की हिदायत दी।
