सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: बागडोगरा नाई समाज की ओर से शनिवार को बागडोगरा स्थित बिहार मोड़ ट्रैफिक पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 102वां जन्मदिन पहली बार बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी अमिताभ सरकार, आलोक पाल, रवि देबनाथ, मोहम्मद फिरोज, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अम्बुज राय एवं अध्यक्ष राकेश दुबे मौजूद थे।
बागडोगरा नाई समाज की ओर से क्षेत्र के समाजसेवियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के उप-प्रधान संजीत महतो को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के उत्थान में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। दिलीप मलिक ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि बागडोगरा में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।
