सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के व्यक्तिगत बयानों से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। शनिवार को लोअर बागडोगरा अंचल में भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ में पहुंचे सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को अपने निशाने पर ले लिया। उन्होंने इस दिन सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष को भू माफियाओं से जुड़ा हुआ और नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पथ श्री सड़क योजना में 40 फीसदी के शेयर के रूप में नक्सलबाड़ी में विकास कार्य करा रहे हैं, ऐसी बात कही है। इसको लेकर शनिवार रात नक्सलबाड़ी तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने संवाददाता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने परिवर्तन संकल्प सभा के दौरान उस पर भू माफियाओं के जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझपर भू माफिया का यह आरोप निराधार है। उन्होंने इस बयान की घोर निंदा की है और कहा कि कल बागडोगरा थाना में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ मानहानि और क्रिमिनल केस किया जाएगा। उन्होंने कहा सुकांत मजूमदार द्वारा व्यक्तित बयान की वे घोर निंदा करते हैं।वहीं नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष ने कहा नक्सलबाड़ी पंचायत समिति में पथ श्री योजना के तहत कोई टेंडर नहीं हुआ है। फिर उन्होंने बिना जाने मुझपर कैसे बेबुनियाद आरोप लगा दिया है। इसका सबक उन्हें सिखाया जाएगा।
