• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया बाजार के मंदिर में माँ काली की प्राण-प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया बाजार स्थित भगवान शिव जी के मंदिर परिसर में माँ काली की प्राण-प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना को लेकर भातगाँव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें यजमान आहुति देंगे।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 27 जनवरी 2026 मंगलवार को कलश यात्रा के साथ द्वार पूजन, मंडप पूजन, जलादिवास, अन्नादिवास के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। वहीं 28 जनवरी 2026 बुधवार को वेदी पूजन के साथ हवन तथा 29 जनवरी 2026 गुरुवार को नगर भ्रमण, प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। साथ ही महोत्सव के तहत अन्य आयोजनों के लिए मंदिर परिसर में पंडाल एवं आसपास स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने गांववासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

महोत्सव को भव्य बनाने के लिए महावीर राय, जय झा, मो. आरिफ, रामनिवास राय, मुरारी सहनी, लालू राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *