• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 27 जनवरी 2026, मंगलवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। संतान नौकरी या परीक्षा के लिए बाहर जा सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के सदस्य मिल-जुलकर काम करेंगे।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन सामान्य रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में बने रहना बेहतर होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। पिता से सलाह लाभदायक रहेगी। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सकारात्मक रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। क्रोध से बचें और संयम रखें। भाई-बहनों के विवाद सुलझाने का अवसर मिलेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

भागदौड़ भरा दिन रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। ज्यादा मेहनत से थकान, सिरदर्द हो सकता है। कर्ज लेने से बचें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

काम में सावधानी जरूरी है। जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा में दूसरों का वाहन न चलाएं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ें, पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें। वरिष्ठों की सलाह लाभदायक होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। काम पर फोकस रखें, नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन अच्छा रहेगा। दूर रह रहे परिजन से मुलाकात होगी। घर के रिनोवेशन पर खर्च बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लेनदेन के काम आसानी से पूरे होंगे।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

तरक्की के योग हैं। बिजनेस में निवेश की योजना बनेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। रोजगार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

उन्नति का दिन है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन विरोधी भी बढ़ सकते हैं। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र में सावधानी रखें। मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन अन्य दिनों से बेहतर रहेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन किसी मित्र की सेहत चिंता दे सकती है।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कुछ कठिनाइयों वाला दिन रहेगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बहस से बचें। अविवाहितों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। उधार लेने से बचें। बिजनेस निवेश पार्टनर से सलाह लेकर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *