सारस न्यूज, किशनगंज। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर खगड़ा स्थित शहीद असफाकउल्लाह खां स्टेडियम में आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल श्री राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्हें सलामी गारद दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद आयुक्त महोदय ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया तथा जिले की विकासात्मक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र बना और तब से देश ने सामाजिक व आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार “न्याय के साथ विकास” के संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है।
🔹 स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रगति
आयुक्त ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की जाँच एवं आवश्यक दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। सदर अस्पताल किशनगंज में PPP मोड पर CT Scan, Ultrasound, Dialysis Unit तथा सभी पीएचसी में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। जिले में बच्चों का टीकाकरण लगभग 100 प्रतिशत है। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 6.50 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें से 34 हजार लाभुकों को अब तक निःशुल्क इलाज मिला है।
🔹 पेंशन, बिजली और कृषि योजनाओं की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जून 2025 से पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। जिले के लगभग 1.78 लाख पेंशनधारियों को दिसंबर 2025 तक भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा 1 अगस्त 2025 से गरीब परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। कृषि क्षेत्र में जिले के 1,07,843 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और फार्मर आईडी निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।
🔹 सीमावर्ती जिले की सामरिक महत्ता पर जोर
आयुक्त ने किशनगंज की भौगोलिक एवं सामरिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सीमांचल का प्रमुख जिला है। सेना एवं सुरक्षा बलों के आधारभूत ढांचे के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। रूईधासा में सेना के लिए 18 एकड़ भूमि की घेराबंदी की गई है, जबकि सीमा क्षेत्र में कैंप हेतु 200-200 एकड़ भूमि चिन्हन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले बाजार मूल्य से चार गुना से अधिक मुआवजा दिया जाता है।
🔹 शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण व रोजगार
शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में जिले में 4 मदरसों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 2 नए मदरसों का प्रस्ताव भेजा गया है। मौलवी व फौकानिया परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को 3.31 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। कोचाधामन में 54 करोड़ रुपये की लागत से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय तथा पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत 122 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि डेरामारी में 200 एकड़ भूमि औद्योगिक हब हेतु चिन्हित की गई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 2.40 लाख जीविका दीदियों को लाभ मिला है।
🔹 शांतिपूर्ण चुनाव और बढ़ा मतदान प्रतिशत
आयुक्त ने बताया कि SIR कार्य के सफल क्रियान्वयन के कारण विधानसभा आम चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें 78.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।
🏆 झांकी, परेड व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। झांकियों में शिक्षा विभाग प्रथम, जीविका द्वितीय तथा डीआरडीए तृतीय स्थान पर रहा। परेड में बीएसएफ प्रथम, एसएसबी द्वितीय और महिला पुलिस बटालियन तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, कला-संस्कृति, रेड क्रॉस, मद्य निषेध, एग्री स्टैक, गुड सेमेरिटन योजना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, खिलाड़ियों एवं नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अंत में आयुक्त महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए समस्त जिलेवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।