• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में बैंक हड़ताल का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत किशनगंज में भी बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले शहर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बैंक कर्मियों ने गांधी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को रखा। उनका कहना है कि पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह उनकी प्रमुख मांग है, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में रविवार की छुट्टी के बावजूद कार्य करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि शनिवार को भी अवकाश मिलना चाहिए।

बैंक कर्मियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक, जीवन बीमा निगम और भारतीय सामान्य बीमा निगम में पहले से ही पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, लेकिन बैंक कर्मचारियों को अकेले ही भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बैंकों में काम करना अत्यंत तनावपूर्ण होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *