• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में लगाए गए ट्रांसमीटर को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए लगाए गए ट्रांसमीटर को रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त कर कई सामान चुरा लिए। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पाटाराम जोत इलाके की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि में बिजली के माध्यम से सिंचाई की जाती है। इसी मद्देनजर बिजली विभाग की ओर से ट्रांसमीटर लगाया गया था। आरोप है कि देर रात बदमाशों ने ट्रांसमीटर में तोड़फोड़ कर दी और उसके बाद सामान चोरी कर लिया, जिससे इलाके में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस और खोरीबाड़ी विद्युत वितरण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसमीटर से कई सामान चोरी हो जाने के कारण सेवा बहाल करने में समय लगेगा। स्थानीय निवासी निर्मल बर्मन ने बताया कि बीते कल शाम तक सिंचाई की गई थी, लेकिन आज ट्रांसमीटर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।

इस संबंध में विद्युत वितरण विभाग के मैनेजर विश्वजीत दत्त ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रांसमीटर से कई सामान चोरी होने और क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *