राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज पुलिस ने टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 मवेशियों को तस्करी की नीयत से ले जाए जा रहे एक पिकअप वाहन (BR-11-GD-1750) से जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन चालक मो. मोहसिन और तस्कर माजिद (पिता — समीरुद्दीन, निवासी — हल्दीखोड़ा, थाना — कोचाधामन, जिला — किशनगंज) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तस्करी के विरुद्ध पुलिस की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक किशनगंज ने बताया कि तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
