किशनगंज जिले में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी यात्रा के दौरान प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों को लेकर विभागवार तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा मार्च माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है। इसे लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि लंबित योजनाओं को फरवरी माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
बैठक में संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान विभिन्न कार्यक्रम स्थलों हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई। उन्हें अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चूरली ग्रिड सब-स्टेशन निरीक्षण, विभागीय समीक्षा बैठक, मेडिकल कॉलेज स्थापना से संबंधित प्रस्तुति, ठाकुरगंज बाईपास रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, हर खेत तक सिंचाई सुविधा, कृषि फीडर निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संवत योजना, ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सुलभ संपर्कता के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विकास तथा हर घर नल-जल योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा से संबंधित प्रत्येक पहलू की पूरी जानकारी रखें तथा समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की रिपोर्ट भेजने से पूर्व उसका स्व-सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।
उन्होंने उद्घाटन एवं शिलान्यास से जुड़ी लंबित विभागीय रिपोर्ट आज सायं तक हर हाल में उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। वहीं रमजान नदी के सौंदर्यकरण को लेकर एक विशेष टीम के गठन का निर्णय लिया गया तथा प्रत्येक शनिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने और दो दिनों के भीतर नदी की नापी कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही भूमि विवादों के शीघ्र निष्पादन एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण), उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री चंदन कुमार सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सारस न्यूज़, किशनगंज।