• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ने 18 भैंस किए जब्त, चालक फरार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं वाहिनी की सी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने 18 भैंस जब्त किए हैं। इस दौरान चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात एशियन हाईवे-2 पर एक संदिग्ध वाहन (डब्ल्यूबी 73ई-0279) का पीछा किया गया। इसी दौरान केस्टोपुर और जंगली बाबा मंदिर मोड़ के बीच चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद एसएसबी ने भैंसों को जब्त कर लिया। बाद में भैंसों को बागडोगरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है कि बीते रविवार को भी एसएसबी जवानों ने केस्टोपुर इलाके से 20 भैंस जब्त किए थे, उस दौरान भी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *