• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा ऐप का विशेष प्रशिक्षण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में आज टेढ़ागाछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एम-आशा ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनके कार्यों को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा ऐप के माध्यम से लाभार्थियों की डिजिटल एंट्री, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सूचनाओं का रियल-टाइम अपडेट, टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व-पश्चात सेवाओं की निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गतिप्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि एम-आशा ऐप से जमीनी स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा।उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से सटीक और त्वरित डेटा उपलब्ध होने से स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और समय पर स्वास्थ्य हस्तक्षेप करने में मदद मिलेगी।उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐप का नियमित उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं।आशा कार्यकर्ताओं के कार्य होंगे और व्यवस्थितसिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि एम-आशा ऐप से फील्ड स्तर पर कामकाज में स्पष्ट बदलाव आएगा।उन्होंने कहा अब आशा कार्यकर्ताओं को कागजी रजिस्टर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से रिपोर्टिंग आसान होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोरप्रशिक्षण के दौरान बीएचएम अजय साहा के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को लॉग-इन प्रक्रिया, सुरक्षित डेटा एंट्री, रिपोर्ट जनरेशन तथा ऐप में उपलब्ध रिमाइंडर व अलर्ट फीचर के उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इससे टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच सेवाओं का समय पर पालन सुनिश्चित हो सकेगा।आशा कार्यकर्ताओं ने जताया संतोषप्रशिक्षण में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने ऐप को उपयोगी और समय बचाने वाला बताया। एक आशा कार्यकर्ता ने कहा कि मोबाइल ऐप से काम करना आसान हो जाएगा और जानकारी तुरंत अपडेट हो सकेगी।कि जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और प्रभावशाली बनाया जा सके।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *