गलगलिया बाजार स्थित शिव काली मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार को भव्य नगर-भ्रमण के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह की देखरेख में मां काली की प्रतिमा को विधिवत नगर-भ्रमण कराया गया, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
नगर-भ्रमण जुलूस में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी रही। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए गलगलिया बाजार, घोष पारा, दरभंगिया टोला, सहनी टोला, बिहार बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, रेल गेट, झोपसी टोला सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए पुनः अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे। पूरे मार्ग में “जय मां काली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महायज्ञ के मुख्य यजमान ने बताया कि वैदिक विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गलगलिया थाना की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद सहित पुलिस बल ने पूरे कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था संभाले रखी। तीन दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से अनुष्ठान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। इनमें उप सरपंच प्रतिनिधि जय झा, सरपंच प्रतिनिधि मो. आरिफ, पैक्स चेयरमैन शहवाज आलम, उप मुखिया महावीर राय, समाजसेवी मृत्युंजय राय सहित चंपा घोष, राजू घोष, राजीव सिन्हा, कालू मंडल, लाल बाबू मंडल, मुरारी सहनी, पंकज मंडल, सोनू राय, अजित सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश राय, सुबोध सिंह, धनंजय सिंह, जीवन चाकी, विजय सहनी, चुनचुन सिंह, विवेक यादव, अशोक झा, विजय गुप्ता, बुधन पासवान, संजय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विवेक चौधरी, सारस न्यूज़, गलगलिया।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071