राहुल कुमार, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
कूर्लिकोट थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने ई-रिक्शा संख्या BR 37ER3858 में 8.250 लीटर विदेशी शराब के साथ विधि-विरुद्ध बालक मोहम्मद मुस्तफा, उम्र लगभग 16 वर्ष, पिता मोहम्मद सैदुल, ग्राम करबलभिट्टा, थाना कूर्लिकोट, जिला किशनगंज को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कूर्लिकोट थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जप्त किए गए शराब को जब्त कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
