• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 35 लीटर शराब बरामद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डेरामारी पंचायत भवन के सामने वाली पक्की सड़क पर कार्रवाई करते हुए 02 मोटरसाइकिल के साथ 35.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।इस कार्रवाई में पुलिस ने दीपक कुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता संजय मंडल, निवासी ग्राम हरिश्चंद्र, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *