• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ अररिया में केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण।

ByHasrat

Feb 1, 2026

सारस न्यूज़ , अररिया।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना गया देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प विकसित भारत 2047 को केंद्र में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में पेश किए गए बजट भाषण का सीधा प्रसारण अररिया स्थित एस.आई.टी. कंप्यूटर कोचिंग, आश्रम रोड में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान देखा और सुना गया।इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ बजट भाषण का लाइव प्रसारण सुना। मौके पर नरपतगंज की विधायक श्रीमती देवयंती यादव भी मौजूद रहीं, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।इस अवसर पर विधायक देवयंती यादव और जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2047 तक भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, प्रदेश कर समिति के सदस्य नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर एवं कनकलता झा, आईटी सेल संयोजक संतोष झा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष संजय भगत, शशि कुमार, संजय कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया, जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *