राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज नगर परिषद ने नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 234 के तहत एक अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार किशनगंज शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से 2 फरवरी 2026 से नई यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।
नई व्यवस्था के अनुसार, बहादुरगंज मोड़ से एन०एच०- 327 पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था निम्न रूपेन लागू की जाती है:
- बहादुरगंज से पूर्णियाँ की ओर जाने वाली सभी वाहन बहादुरगंज मोड़ से बाई ओर टर्न लेकर ओवर ब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए एन० एच०- 327 पर आकर सीधे कानकी/दालखोला/पूर्णियाँ की ओर जायेगी।
- बहादुरगंज से किशनगंज बस स्टैंड तथा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के ओर जाने वाली सभी प्रकार की वाहन बहादुरगंज मोड़ से बाई ओर टर्न लेकर ओवर ब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए एन०एच०- 327 पर आकर इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के पास बने यू-टर्न लेकर किशनगंज बस स्टैंड और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की ओर जायेगी।
नगर परिषद ने सूचित किया है कि उक्त नियम का अवहेलना करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। यह बदलाव यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
