राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
परिवहन विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का समापन मंगलवार को परिवहन विभाग के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा में अपने अहम भूमिका निभाने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की सहा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।गौरतलब है कि परिवहन विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी ने एक महीने पहले सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सड़क सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
