• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ByHasrat

Feb 18, 2026

**प्रेस विज्ञप्ति****सांसद कार्यालय, नई दिल्ली****दिनांक: 03/02/2026**—**विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा बिहार का समावेशी बजट : सांसद****बिहार बजट 2026—नए और सशक्त बिहार की झलक : प्रदीप कुमार सिंह****अररिया व सीमांचल के सर्वांगीण विकास की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट : सांसद**बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अररिया के सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने इसे राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाला दूरगामी और समावेशी बजट बताया है। उन्होंने ₹3.47 लाख करोड़ के अब तक के सबसे बड़े राज्य बजट के लिए अररिया लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।सांसद ने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और रोजगार जैसे प्राथमिक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे अररिया जिले के साथ-साथ पूरे सीमांचल क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट बदलते बिहार की जरूरतों और आकांक्षाओं को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹68,216 करोड़ का प्रावधान कर सरकार ने यह संकेत दिया है कि बच्चों और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च महत्व दिया जा रहा है। इससे अररिया के सरकारी विद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढांचे का विस्तार होगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹21,270 करोड़ की राशि से अररिया सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पतालों और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं ग्रामीण विकास के लिए ₹23,701 करोड़ के प्रावधान से गांवों में सड़क, आवास, स्वच्छ पेयजल और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹3,000 की अतिरिक्त वार्षिक सहायता से अररिया के हजारों छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य से युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बिहार बजट 2026 न केवल राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है, बल्कि अररिया और सीमांचल जैसे पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *