• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज: NH-27 पर प्लाईवुड लदे ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार के किशनगंज जिला स्थित बिहार बस स्टैंड के पास NH-27 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ते एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

​सिलीगुड़ी से आ रहा था ट्रक
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की ओर से आ रहा था और बिहार की तरफ जा रहा था। ट्रक में प्लाईवुड की पट्टियां लदी हुई थीं। प्लाईवुड अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

​दमकल विभाग ने पाया काबू
​घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि समय रहते ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *