• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में 31वां दीक्षांत समारोह रविवार को, बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।

राहुल कुमार , सारस न्यूज़, किशनगंज।

तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में 31वां दीक्षांत समारोह इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी, मअहदाबाद, खगड़ा, किशनगंज परिसर में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी खालिद अनवर और जामिया हमदर्द के कुलपति प्रो. मोहम्मद अफ़शर आलम विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्रियों एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा और सामाजिक विकास के आपसी संबंधों पर चर्चा होगी। तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट उत्तर-पूर्वी बिहार का एक प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जो पिछले तीन दशकों से शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवाएँ प्रदान कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *