सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ब्लाक के बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के डांगुजोत में सड़क के बीच में लगे बिजली के पोल ही बड़ा खतरा नहीं है, बल्कि उन पर झूलते 11,000 वोल्टेज तार भी खतरनाक हैं। यह कभी भी टूट कर बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। पोल से वाहन टकराने के दौरान यह हादसा होने की आशंका अधिक रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने खोरीबाड़ी बिजली विभाग को एक लिखित शिकायत दी है। लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया है कि रास्तों के सामने बिजली के पोल लगा दिए हैं, जिससे आने जाने के रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ते में लगे पोल हटाने की मांग की है। इसे विद्युत विभाग की उदासीनता कही जाए या कच्ची सड़क निर्माण करने वाली की अनदेखी। इस कच्ची सड़क वर्षों से बनी हुई है,लेकिन पोल हटवाने का प्रयास भी नहीं किया गया।सड़क के बीचों बीच खड़ा पोल आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। दुर्घटना भी आशंका बनी हुई रहती है। मद्देनजर स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है। गौरतलब है कि यहां डांगुजोत प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय के इसी मार्ग पर लंबे समय से सीमेंटेड विद्युत पोल लगा है। स्थानीय निवासी चंदन साह, अर्जुन साह , श्याम सहनी, रामसिंहासन महतो , मोहम्मद महमूद्द, मोहम्मद एकलाख, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद अजीम आदि का कहना है कि जल्द ही पोल नहीं हटाया गया तो इसके लिए लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
