• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पीड़ितों को दी जाएगी सहायता राशि : अरुण घोष।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग की घटना के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मौके पर नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष बिराज सरकार और मनीराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष मौजूद थे।

इस दौरान सभाधिपति अरुण घोष ने कहा महकमा परिषद फंड से सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों को 35 हजार रुपये और सबसे कम प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है। यह भी बताया कि इलाके में लाइट और पानी का इंतजाम किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को एक घर में आग लग गई थी। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

इस घटना में एक परिवार के दो घर और उनका फर्नीचर और दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग में एक और घर को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *