• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में फिर जहरीली शराब ने मचाया तांडव, जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत, जाने क्या है पूरा मामला

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिवार वालों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। आपको बता दे कि यह मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ले का है।

बताया जा रहा है कि अन्य तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इन लोगों का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद व सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा आस-पास के इलाकों में चुलाई शराब बनाने की बात बताई जा रही है। मानपुरा थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *