• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया प्रेरक संदेश।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को किशनगंज दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के 31वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को सफलता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।राज्यपाल शनिवार शाम अररिया होते हुए किशनगंज पहुंचे थे और बीएसएफ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह वे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उनका स्वागत किया।इसके बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी, पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल,किशनगंज विधायक कमरुल होदा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।राज्यपाल का यह दौरा सीमांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *