• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसपी ने किया विभिन्न थानों का दौरा, दिए दिशा-निर्देश।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने रविवार को विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी प्रतीक्षा झारखरिया ने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर, सीडी पार्ट-दो, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों की समीक्षा की और उनके रख-रखाव पर संतोष जताया।

एसपी ने फांसीदेवा, खोरीबाड़ी और नक्सलबाड़ी थानाध्यक्षों को गिरोह पंजी और विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी पंजी अपडेट रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई दिशा-निर्देश भी दिए।

इस संबंध में दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि एसडीपीओ के अंतर्गत आने वाले तीनों थानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव, दैनिकी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर आदि की समीक्षा की गई। साथ ही थाना अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *