• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डांगुजोत में सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत, दर्जन भर घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: भारत-नेपाल सीमा और दार्जिलिंग जिले के अंतिम छोर पर बसे डांगुजोत इलाके में एक सांड ने आतंक मचा रखा है। इतना ही नहीं, इस सांड ने एक बुजुर्ग की जान भी ले ली है। मृतक की पहचान खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के देबीगंज निवासी रामसुरुद घोष (72) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सांड ने डांगुजोत सड़क पर एक बुजुर्ग को पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और स्वजनों को सूचना दी। स्वजन उन्हें खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां मौजूद डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से इलाके में कोहराम मच गया है।

घटना से इलाके के लोगों में संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से इस इलाके में सांड का आतंक है और आए दिन राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय रामसिंहासन महतो, मोहम्मद एकलाख, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हमीद, श्याम सहनी आदि ने बताया कि यह सांड काफी दिनों से आतंक मचा रहा है और हाल ही में एक बुजुर्ग की जान ले चुका है। इसके अलावा करीब दर्जन भर लोगों को पटककर घायल भी कर चुका है, जिससे इलाके में भय का माहौल है।

वहीं इस संबंध में घोषपुकुर वन विभाग के रेंजर समब्रत साधु ने बताया कि सांड वन विभाग के अंतर्गत नहीं आता, बल्कि पशु संसाधन विकास विभाग (एआरडी) के अंतर्गत आता है। फिर भी उन्होंने कहा कि वन विभाग स्तर से जो कुछ भी संभव होगा, वह किया जाएगा और आवश्यक उचित कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *