• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में एसएसबी ने किए 36 मवेशी और लकड़ी जब्त।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 8वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी बड़ामनीरामजोत ए समवाय द्वारा विशेष नाका के दौरान भारतीय सीमा स्तंभ संख्या-86/03 के पास 26 मवेशी जब्त किए गए। जब्त मवेशियों के साथ कोई भी तस्कर मौजूद नहीं था, जिसके बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर, सीमा चौकी बड़ामनीरामजोत के नयाबस्ती क्षेत्र से 10 मवेशी और जब्त किए गए, जिन्हें भी नक्सलबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

8वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र की रक्षा, अपने कार्यक्षेत्र में शांति बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों व तस्करी को रोकने के लिए लगातार नाका व गश्ती की जा रही है, ताकि सीमा से किसी भी प्रकार की तस्करी व अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके बाद बाह्य सीमा चौकी पुलखोला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय सीमा स्तंभ संख्या-70/02 के पास भारत-नेपाल सीमा से लगभग 20 मीटर अंदर नेपाल से भारत की ओर लाई जा रही घुप्पी लकड़ी के 35 पीस जब्त किए गए। जब्त लकड़ी के साथ कोई भी तस्कर मौजूद नहीं था, जिसके बाद उसे सुखिया पोखरी वन विभाग कार्यालय को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *