सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फांसीदेवा के झमकलाल जोत इलाके में महानंदा कैनाल के पावर हाउस के पास बालू के चर पर सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
