• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

BSSC इंटरस्तरीय परीक्षा पर असमंजस: तीन साल बाद भी तिथि घोषित नहीं, विधानसभा में गूंजा मुद्दा।

ByHasrat

Feb 11, 2026

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की इंटरस्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या- 2/2023) को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विज्ञापन जारी हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परीक्षा की तिथि और आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर घोषित नहीं किया गया है।

इस अवधि में आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया में कई बार संशोधन किए गए और अभ्यर्थियों से दोबारा या संशोधित फॉर्म भरवाए गए। इससे परीक्षार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में युवा लंबे समय से तैयारी में जुटे हैं, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट न होने के कारण उनकी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। सदन में जनप्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की मांग उठाते हुए सरकार से परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की अपील की। उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर अनिश्चितता उचित नहीं है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे आयोग से स्पष्ट टाइमलाइन और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं, ताकि तैयारी की रणनीति तय की जा सके। फिलहाल आयोग की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा का इंतजार है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *