• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनएच-327 पर बड़ी कार्रवाई, 105 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पश्चिम बंगाल के तीन तस्कर गिरफ्तार।

ByHasrat

Feb 11, 2026

विवेक चौधरी, सारस न्यूज़, गलगलिया।

किशनगंज जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में 41वीं बटालियन भातगांव एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-327 पर बालू बाड़ी के समीप 105 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसएसबी की टीम द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो मोटरसाइकिलों को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 105 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *