• Fri. Feb 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

75.270 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह अपने दलबल के साथ किशनगंज जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर संघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे हैं एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। रोक कर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में लदे 75.270 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्कर रोहित कुमार और शमसुज्जोहा जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त कर लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *