• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी थाना प्रभारी के ट्रांसफर किए जाने की खबर से स्थानीय लोगों में मायूसी।

सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार वैद्य के ट्रांसफर किए जाने की खबर सुनकर खोरीबाड़ी के जनता में काफी मायूसी छाई हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है खोरीबाड़ी में अनूप कुमार वैद्य के पदभार संभालते ही नशा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से ब्राउन शुगर कारोबारी और नशे करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके मात्र दो महीने के कार्यकाल में करोड़ों रूपये के मादक पदार्थ जब्त किया गया और दो दर्जन से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन उनके अचानक तबादले की खबर सुनकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों को फिर से ब्राउन शुगर कारोबारी और नशे करने वालों का डर सताने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है खोरीबाड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार वैद्य को अभी इतना जल्दी तबादला नहीं किया जाना चाहिए था। खोरीबाड़ी में नशा को जड़ से खत्म करने के लिए उनका खोरीबाड़ी में रहना अति आवश्यक है। इस संबंध में आईपीएस रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तबादला किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *