• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आमदेर पारा, आमदेर समाधान पर भाजपा के पोस्टर चिपकाने पर मची खलबली।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमदेर पारा, आमदेर समाधान (हमारा पड़ोस, हमारा समाधान)योजना के फ्लेक्स पर लगे मुख्यमंत्री पोस्टर पर भाजपा के पोस्टर चिपकाने पर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।यह मामला खोरीबाड़ी ब्लाक के नेताजीपल्ली इलाके की है। ।कथित तौर पर मुख्यमंत्री के बैनर ‘हमारा पड़ोस, हमारा समाधान’ पर भाजपा के पोस्टर चिपकाए गए हैं। खोरीबाड़ी तृणमूल अध्यक्ष अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ऐसा किया है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने खोरीबाड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी में यह कल्चर नहीं है।तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भ्रष्ट सरकार को बदलने की मांग के लिए ऐसा किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *