राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
जिले में शराब तस्करों एवं शराब पीने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि भूषण कुमार ने अपनी टीम के साथ किशनगंज जिले के बिहार-बंगाल सीमा स्थित फरिंगगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया।
जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 63.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्पाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
