सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को खोरीबाड़ी ब्लॉक के केशरडुबा इलाके में सीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क का शिलान्यास सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने किया।
इस सड़क के निर्माण पर 17 लाख 13 हजार 873 रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।
किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गांव-गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं और महकमा परिषद पूरे क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
