• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को ₹2,500 करोड़ की राशि हस्तांतरित।

ByHasrat

Feb 16, 2026

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से ₹2,500 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी को ₹10,000 की दर से यह सहायता प्रदान की गई।

राजधानी पटना स्थित संकल्प, 1 अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना महिलाओं को छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर परिवार और समाज की समग्र प्रगति सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं। इस पहल को राज्य में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *