सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: तीन दिनों की लगातार तलाश के बाद मंगलवार को सिलीगुड़ी के व्यवसायी मनोज कुमार डालमिया का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि मंगलवार सुबह आपदा प्रबंधन टीम ने तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। इस दौरान तीस्ता कैनाल में जलकुंभी के बीच से शव बरामद किया गया।
शव को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा। पूरे मामले की जांच फांसीदेवा थाने की पुलिस कर रही है।
गौरतलब है कि सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली निवासी मनोज कुमार डालमिया ने रविवार को सुसाइड नोट लिखकर फांसीदेवा स्थित तीस्ता कैनाल में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन शव का पता नहीं चल पाया था। अंततः मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद शाम में शव बरामद कर लिया गया।
