• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज क्लब मैदान में बुधवार को रोजगार सह स्वरोजगार मेला।

सारस न्यूज, किशनगंज।
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को ठाकुरगंज क्लब मैदान में रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मेला का आयोजन जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत किया जा रहा है। जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने जानकारी दी कि 18 से 35 वर्ष के युवा इस मेला में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। इच्छुक युवा जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में भी पंजीयन करा सकेंगे।

मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, वहीं कई अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। इस रोजगार मेला में हॉप केयर (सिक्युरिटी), नवभारत फ़र्टिलाइज़र (सेल्स), एलएनजे कंपनी, एल.आई.सी. (बीमा), आमधनी प्रा. लि., ब्रजेश ऑटोमोबाइल, डल्हीवरी लि., मनी ट्री कैपिटल सहित अन्य कंपनियाँ भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त जिला परामर्श सह संसाधन केंद्र एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भी युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जीविका के रोजगार प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि मेला में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन प्रशिक्षण संस्थानों में युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहती है।

अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कौशल रथ के माध्यम से गाँव–पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। साथ ही स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संघ की बैठकों में चर्चा कर जीविका दीदियों के जरिए युवाओं को मेला की जानकारी दी गई है।

👉 आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और बड़ी संख्या में मेला में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *