सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी : फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ तृणमूल कांग्रेस लगातार सक्रिय है। पार्टी के नेता सीट पर कब्जा बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फांसीदेवा स्थित जलाश निजामतारा इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भटना जोत इलाके में एक घर में जमीन पर बैठकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल ने कहा कि दार्जिलिंग जिले की प्रत्येक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी तमाम समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका समाधान भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। इस वर्ष भी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी मतों से सत्ता में आएंगी।
