पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची उर्फ राजकुमारी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें गंभीर स्थिति में पटना के बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके पैंक्रियास में सूजन है तथा सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से वेंटिलेर सपोर्ट पर रखा गया था। अब स्थिति सुधर रही है। डाक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम लगी हुई है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक पद्मश्री डा विजय प्रकाश ने बताया कि हालत अभी जटिल है। कहा, पैंक्रियास में सूजन के साथ ही साथ लंग्स में खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रही है। संभव है उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाए। तेजी से सुधार हो रहा है। यदि एक-दो दिनों तक यही क्रम जारी रहा तो बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। किसान चाची के अस्वस्थ होने की सूचना से उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। वे उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। वह जिला ही नहीं पूरे राज्य की महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही हैं। उन्होंने खेती-किसानी के दम पर जो हासिल किया है लोग उसकी मिसाल देते हैं।किसान चाची को 2006 में किसान श्री सम्मान मिला। यहीं से किसान चाची नाम पड़ा। वाइब्रेंट गुजरात-2013 में आमंत्रित की गईं। तब मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ने उनका फूड प्रोसेसिंग मॉडल सरकारी वेबसाइट पर डाला। 2015 और 2016 में अमिताभ बच्चन ने केबीसी में शामिल हुईं हैं।
