• Fri. Feb 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में आभूषण चोरी मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के स्कूलडांगी इलाके में आभूषण चोरी की घटना में 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार मुख्य आरोपित दीपक दास से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित का नाम श्याम उपाध्याय है। वह माटीगाड़ा के पातिराम जोत का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए कान के झुमके भी बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपित आपस में साला-जीजा हैं। दोनों पहले भी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। गुरुवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित दीपक दास को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकद राशि बरामद की गई थी।

इस मामले को लेकर बीते सोमवार को दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ सौम्याजीत राय ने संवाददाता सम्मेलन किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपित श्याम उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *