सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने डुमरिया नदी से बालू की तस्करी करने के आरोप में एक ट्रैक्टर जब्त किया है। गिरफ्तार चालक का नाम शेखर उरांव है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
गौरतलब है कि बालू माफिया लगातार खोरीबाड़ी के डुमरिया नदी से बालू निकालकर पड़ोसी राज्य बिहार में तस्करी कर रहे हैं। बालू तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने खोरीबाड़ी के बुढ़ागंज स्थित फुलबारी चाय बागान की सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया।
