• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी के अंतराम छत इलाके में लगी आग, एसएसबी की तत्परता से बुझी।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी स्थित अंतराम छत इलाके के जंगल में आग लगने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पानीटंकी चौकी की पुलिस और एसएसबी के जवान आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में नक्सलबाड़ी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद एक फायर इंजन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। ग्राम पंचायत सदस्य जीबन निरोला ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई बीड़ी से आग लगी होगी। सूचना मिलते ही वे भी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि फायर ब्रिगेड को पहुंचने में थोड़ा समय लगा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया गया।

घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन सोशल फॉरेस्ट्री के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *